फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खाद के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, सर्वजन सुखाय पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

मैनपुरी के करहल में सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव के नेतृत्व में बुधवार को पदाधिकारी और कार्यकर्ता करहल तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम सुनिष्ठा सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। मांग की है कि खाद लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म की जाए। कहा कि किसानों को खाद लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता से परेशानी हो रही है। किसानों को प्रति पैकेट 500 रुपये का अनुदान मिलना चाहिए। ग्रामीणों और किसानों को कम से कम 20 हजार रुपये मासिक वृद्धावस्था पेंशन दी जानी चाहिए। अग्निवीर योजना में आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती बंद की जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी कानपुर, झांसी, अलीगढ़ और आगरा मंडल की करीब 50 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव रामदास यादव, अभिलाख यादव, प्रदेश सचिव अजय राठौर, कानपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष मनोज, मैनपुरी जिलाध्यक्ष कौशल किशोर यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें