फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्कूल समय में दुकान पर टाइमपास कर रहे थे शिक्षामित्र, ग्रामीण बनाने लगा वीडियो तो झपट पड़े

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को प्राइमरी विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र स्कूल समय में दुकान पर बैठकर टाइमपास कर रहे थे। बच्चे इधर-उधर घूम रहे थे। ग्रामीण ने शित्रामित्र का वीडियो बनाना शुरू किया तो उनका पारा हाई हो गया। वह युवक पर झपट पड़े। शिकायत पर पुलिस ने भी ग्रामीण का ही शांतिभंग में चालान किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, दरवाह का है। यहां तैनात शिक्षामित्र विश्वनाथ सिंह विद्यालय के समय में दुकान पर बैठकर टाइमपास कर रहे थे। ग्रामीण प्रज्ज्वल दीक्षित मोबाइल से उनका वीडियो बनाने लगे। इस पर शिक्षक आगबबूला हो गए। वह मोबाइल छीनने के लिए दौड़े। इसके बाद छीना झपटी होने लगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें