मैनपुरी के करहल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप मे मनाया गया। करहल कोतवाली पुलिस द्वारा एकता दिवस के उपलक्ष मे रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें सीओ अजय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी, अपराध निरीक्षक कैलाश बाबू, महिला एसआई पूनम चौधरी समेत कोतवाली के समस्त पुलिस कर्मी शामिल हुए।