फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अधिवक्ता अधिनियम संशोधन का विरोध शुरू, डीएम को साैंपा ज्ञापन

अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Feb 2025 07:18 PM IST

बार एसोसिएशन मैनपुरी के बैनर तले अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता अधिनियम संशोधन 2025 का विरोध करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को अवधेश सिंह यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति और राज्यपाल तथा अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन बिल के विरोध में डीएम को दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह बिल उनके खिलाफ है, इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। बिल आम जनमानस के विरुद्ध व अधिवक्ताओं को डराने-धमकाने के लिए बनाया गया है। वकील अपने वादकारी की बात को निडरता से किसी भी अधिकारी के सामने यह बिल लागू होने पर नहीं रख पाएंगे। अधिवक्ताओं को कमजोर करने के लिए एडवोकेट एक्ट 1961 में सरकार संशोधन करना चाह रही है। अधिवक्ता हितों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट की आवश्यकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें