फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने रोकने पर की फायरिंग, पुलिस ने सिखाया सबक; दो के पैर में लगी गोली

मैनपुरी के एलाऊ थाना पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस टीम ने शनिवार देर रात संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ एलाऊ के जागीर चौराहे से भोगांव जाने वाले मार्ग पर हुई। जब पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को भोगांव की तरफ से आ रही एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें