उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने वार्ड नंबर-31 के बूथ चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रांगण में पौधरोपण किया। शहर अध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए एवं प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। कहा कि सभी को पौधरोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए है। सभी को प्रेरित भी करना है। कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य डॉ हिमांशु यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, अरविंद तिवारी, मोहम्मद राशिद चौधरी, अमित वर्मा, पूरनचंद चतुर्वेदी, कुमार गौरव दुबे, योगेंद्र नाथ शर्मा, डॉ पीयूष रायजादा, अरुण पांडे, डॉ संजीव सक्सेना, प्रदीप गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।