फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मैनपुरी में जिला अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की स्थिति रामभरोसे है। यहां डॉक्टरों की मनमानी के कारण मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। मरीज उपचार के लिए भटकते रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर जिला अस्पताल की इमरजेंसी डेढ़ घंटे तक बिना डॉक्टर के ही चलती रही। यहां तैनात ईएमओ डॉ. आदर्श सेंगर बिना किसी जानकारी के गायब रहे। दोपहर 12:15 बजे से 1:45 बजे तक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर गायब थे। करीब डेढ़ घंटे तक इमरजेंसी सेवाएं बिना डॉक्टर के ही चलती रहीं। इस दौरान यहां आने वाले मरीजों को स्टाफ नर्स और प्रशिक्षु उपचार देते हुए देखे गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें