फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मैनपुरी की बिटिया को मिली यूपी टीम की कमान, गांव में खुशी का माहौल; क्रिकेटर पूनम के घर से रिपोर्ट

देश ही नहीं विदेश की धरती पर भी अपना परचम लहराने वाली यूपी की बिटिया क्रिकेटर पूनम यादव को अब महिला क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें यूपी टीम का कप्तान बनाया गया है। जानकारी हुई तो पूनम के गांव में खुशी का माहौल है। लोग अपनी बिटिया की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। पूनम के घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है। पूनम ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तभी से वह अपने सीनियर्स की नजर में थीं। अब उन्हें मेहनत का अच्छा फल मिला है। क्रिकेटर पूनम यादव, मूल रूप से मैनपुरी जिले के घिरोर क्षेत्र के महुआहार गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता फौज में थे। उनका नाम रघुवीर सिंह है। वर्तमान में यह लोग आगरा में रहते हैं। गांव कभी-कभी ही आते हैं। लेकिन, गांव के लोगों को अपनी बिटिया के प्रति अपार स्नेह झलकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें