फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फर्जी शिकायतों पर फूटा करणी सेना का आक्रोश...एसपी को साैंपा ज्ञापन, दी ये चेतावनी

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के पूर्व प्रधान व क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता को हाथ काटने की धमकी देने पर करणी सेना का आक्रोश फूट पड़ा। करणी सेना ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। हरचंदपुर के पूर्व प्रधान व क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता सुखदेव तोमर पर अक्टूबर 2023 में नगर के पृथ्वीपुर निवासी उमाकांत यादव ने जानलेवा हमले का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। भाजपा नेता सुखदेव तोमर का आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद से उमाकान्त यादव लगातार उनके विरुद्ध फर्जी शिकायतें कर रहे हैं। उमाकान्त यादव शिकायतों के बल पर दोबारा गनर चाहते हैं। मंगलवार को भाजपा नेता सुखदेव तोमर के साथ करणी सेना के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह भदौरिया सहित क्षत्रिय समाज के दर्जनों लोगों ने एसपी को ज्ञापन दिया। उमाकांत यादव पर कार्रवाई न होने पर सड़कों पर उतरने की धमकी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जीतू सिसौदिया, शुभम जाटव, शंकर सिंह, प्रधान विनय चौहान, अमित सिंह, कमल सिंह, दीपेंद्र सिंह, पीपी सिंह चौहान, आलोक अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष कुसमरा विनोद चतुर्वेदी, बीनू चौहान, गुड्डू मिश्र पूर्व चैयरमैन आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें