फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शॉर्ट सर्किट से मार्केट में आग, ई-रिक्शा और चीनी के गोदाम व क्लीनिक भी चपेट में; लाखों का नुकसान

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह देवी रोड स्थित यादव मार्केट में आग लग गई। ई रिक्शा के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से सुलगी आग ने नीचे बने चीनी के गोदाम और एकता अस्पताल को चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। खिरिया पीपर निवासी दिनेश यादव ने देवी रोड पर कैलाश गेट चौकी के पास मार्केट बनवाया है। मार्केट का गोदाम एक है। जिसको दुकानों के हिसाब से प्लाई लगाकर बांटा गया है। शनिवार सुबह आग में झम्मन लाल मंडी निवासी अंशु कुमार की लाखों की चीनी, विवेक चौहान के ई रिक्शा के गोदाम और एकता नर्सिंग होम में रखा लाखों का माल व सामान जल गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें