मैनपुरी के किशनी में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए किसानों ने बैनामा कराने का निर्णय लिया है। किसानों ने प्रदर्शन कर डीएम से बैनामा कराए जाने की मांग की। गांव मधुपुरी, मकोया, सुल्तानपुर, सकतपुर और सौनासी के किसान शुक्रवार को एकत्रित हुए। किसान मोहित शाक्य ने बताया कि वह लोग मुआवजा लेकर जमीन के बैनामा कराने के लिए तैयार हैं। ऐसे लोग जिनके पास दो बीघा जमीन है और ग्रामसभा की 10 बीघा जमीन पर कब्जा किए हैं। वो चाहते हैं कि अधिग्रहण में रोड़ा बना रहे। क्योंकि ऐसे लोगों को उनकी वास्तविक जमीन का ही मुआवजा मिल पाएगा और कब्जा की जमीन छोड़नी पड़ेगी। इस मौके पर गंगाधर जाटव, रामदास जाटव, नरेंद्र पाल, तुलाराम जाटव, तुलाराम शाक्य, महेश जाटव, सोबरन पाल, राजकुमार शाक्य आदि मौजूद रहे।