फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी में कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, मशरूम का होता था उत्पादन

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम करपिया में कपिलमुनि एग्रो फूड्स के नाम से मशरूम उत्पादन केंद्र है। 7 मंजिला दो बड़े ब्लॉकों में मशरूम का बड़ी मात्रा में उत्पादन होता है। लगभग 100 कर्मचारी प्रतिदिन काम करते हैं। रविवार सुबह 6 बजे मशरूम उत्पादन केंद्र के मालिकों को आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। दमकल लपटों पर काबू पाने में जुटी हैं। आसपास के जनपदों से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गईं हैं, लेकिन आग दोनों ब्लॉकों में काफी तेज है। कड़ी मशक्कत के बाद भी आग काबू में नहीं आ रही है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह मौके पर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें