मैनपुरी के घिरोर में भाकियू लोकशक्ति के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में भारत अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रतियां जलाते हुए विरोध जताया गया है। उन्होंने कहा कि भारत का किसान और अमेरिका का किसान एक जैसी परिस्थितियों में खेती नहीं करते हैं। अमेरिका में हजारों एकड़ किलोमीटर तक फैले खेतों के मालिक बड़े कारपोरेट और विशाल फॉर्म संचालक हैं। भारत में अधिकतर किसान एक बीघा दो बीघा तथा एक एकड़ जमीन पर अपनी जीविका चलाते हैं। यही बुनियादी अंतर है जो असमान बनाता है। अंकित शर्मा, मनोज कुमार, राजीव यादव, रामरतन, प्रशांत कुमार, उपेंद्र कश्यप मौजूद रहे।