फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हिंदू सम्मेलन के लिए बाइक रैली से किया आमंत्रित

मैनपुरी के बेवर में 22 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए रविवार को नेहरू हाॅल से बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली नेहरू हॉल से शुरू होकर बाईपास जीटी रोड, छिबरामऊ चौराहा, इटावा रोड, फर्रुखाबाद रोड, बाजार होते हुए नेहरू हाॅल पर पहुंचकर समाप्त हुई। सम्मेलन में सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे सुजीत चौहान ने बताया कि बाइक रैली का उद्देश्य समाज में जन जागृति फैलाकर 22 जनवरी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित कर पहुंचने के लिए प्रेरित करना रहा। रैली से पूर्व नेहरू हाॅल में भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। चेयरमैन सरितकांत भाटिया, राजीव मिश्रा, रामजी भारद्वाज, अशोक गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, सिद्धार्थ भदौरिया, भानुप्रकाश तिवारी, रमैया पांडेय, सुमित सिकरवार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें