इटावा के सैफई में खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई। सैफई थाने के दरोगा का वीडियो सामने आया है जिसमें उसने एक 14 साल के नाबालिग की जमकर पिटाई कर दी। नाबालिग पर मोबाइल चोरी का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित अधिकारी को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए गए हैं।