फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दोस्त की भैंस बिकवाने गए युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में नहर पटरी के पास बुधवार दोपहर को एक युवक का शव मिला। युवक के गले पर कटे का निशान होने पर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। वह मंगलवार को गांव के ही दोस्त के साथ उसकी भैंस को बिकवाने के लिए गया था। पुलिस जांच में जुटी है। घटनास्थल के पास शराब व पानी की बोतल और मृतक का मोबाइल मिला है। परम गांव के किसान भारत सिंह के परिवार में पांच बेटों में सबसे छोटा 32 वर्षीय अमित कुमार उर्फ हीरालाल मंगलवार को अपने गांव के मनोज यादव के साथ उसकी भैंस को बिकवाने के लिए भोगांव के रुई पशु मेले में गया था। मनोज की भैंस 70 हजार रुपये में बिकी। इसके बाद मनोज वापस गांव लौट गए। मगर, अमित कुमार देर रात वह रात तक नहीं लौटा। परिजन को किसी ने पास के ही गांव जुड़ैला में उसके होने की खबर दी। परिजन ने वहां भी तलाशा। मगर, कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह उसकी बेवर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस तलाश में जुटी थी। तभी कमालपुर गांव में नहर की पटरी पर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने अमित के परिजन को बुलाया। शव की शिनाख्त भारत सिंह ने अपने पुत्र के तौर पर की। गले पर कट का निशान मिला। पास में ही उसका मोबाइल फोन मिला। पुलिस मामले में रंजिशन हत्या, लूट के उद्देश्य से हत्या व अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें