कबरई थाना कबरई के सिंघनपुर बघारी गांव की पहाड़ी पर शनिवार की शाम एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। लाठी-डंडे और वजनी वस्तु से सिर पर प्रहार किया गया। सूचना मिलते ही अपर एसपी वंदना सिंह व सीओ दीपक दुबे ने फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर पुजारी से जानकारी ली। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सिंघनपुर बघारी स्थित पहाड़ में सिद्धबाबा आश्रम है। जहां शाम करीब चार बजे एक युवक बाइक से पहुंचा। मंदिर में दर्शन के बाद कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा मिला।