फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बही बनियातला मार्ग की सड़क, छह गांवोंं का संपर्क कटा

झांसी-मिर्जापुर हाईवे से बनियातला मार्ग की सड़क शुक्रवार को हुई भारी बारिश में बह गई। सड़क बहने और पुलिया क्षतिग्रस्त होने से छह गांवोंं का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया। सूचना के बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह 20 से अधिक ग्रामीण फावड़ा व कुदाल लेकर पहुंचे और आसपास की मिट्टी डालकर पैदल निकलने की व्यवस्था की जबकि बाइक व चार पहिया वाहन 20 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाने को मजबूर रहे। जिला पंचायत की ओर से हाईवे से जुड़े चंद्रपुरा गांव होते हुए बनियातला मार्ग की सड़क का निर्माण पांच साल पहले कराया गया था। इस मार्ग से बनियातला, महानपुरा, मझलवारा, पलका समेत छह गांवाें की आवाजाही होती है। एक सप्ताह पहले झमाझम बारिश से इस मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें