फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में पुजारी की बेरहमी से हत्या, लाठी-डंडों से पीटा

थाना खन्ना के सिरसीकलां गांव में बीड़ी देने से मना करने पर हनुमान मंदिर के पुजारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। सिरसीकलां निवासी गोपालदास (55) गांव के बाहर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी थे। बुधवार की देर शाम वह मंदिर के पास बनी झोपड़ी में लेटे थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और बीड़ी मांगने लगे। बीड़ी देने से मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज दबंगों ने पुजारी पर लाठी-डंडों से हमलाकर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें