फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में पिता की तेरहवीं के दिन बेटे की निर्मम हत्या, हमलावरों ने मृतक के भाई समेत पांच लोगों को किया घायल

थाना अजनर के लेवा गांव में पिता की तेरहवीं के दिन हमलावरों ने बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने दौड़े भाई, चाचा और चचेरे भाई समेत छह लोगों को घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दो नामजद व छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। लेवा गांव निवासी रामकृपाल का बीमारी के चलते निधन हो गया था। सोमवार की शाम तेरहवीं कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब दस बजे ग्रामीण और रिश्तेदार भोजन कर रहे थे। तभी कुछ लोग घर के पास स्थित शिव मंदिर तिराहे पर शराब के नशे में गालीगलौज करने लगे। यह देख रामकृपाल का बेटा विकास (18) व परिवार के अन्य सदस्य ने मौके पर पहुंच विरोध किया। इससे गुस्साए दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी साहब सिंह ने विकास पर चाकू से हमला किया। एक के बाद एक कई प्रहार करने से विकास खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। आरोपियों ने विकास के भाई आकाश, चाचा सुर्जन, चचेरे भाई अनिल, प्रदीप और जीतू को भी मारा-पीटा। चाकू से हमला करने से सभी लोग लहूलुहान हो गए। तब आरोपी मौके से भाग निकले। घटना से तेरहवीं कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया जबकि अनिल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड व सीओ सदर अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। विकास के चाचा सुंदरलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लेवा गांव निवासी अजय सिंह, चरखारी के कनेरा गांव निवासी साहब सिंह और छह अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें