फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में तांत्रिक की हत्या कर शव हवन कुंड में फेंका

कोतवाली क्षेत्र के बरातपहाड़ी गांव में गड़े धन की खोदाई के लिए गए तांत्रिक की हत्या कर शव हवन कुंड में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थाना पनवाड़ी के बैंदो गांव निवासी हरचरन (65) तंत्र विद्या का काम करता था। 15 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के बरातपहाड़ी गांव के दो लोग उसे अपने गांव ले गए थे। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर स्थित प्राचीन मंदिर के पास गड़े धन के लालच में खोदाई के लिए तांत्रिक को बुलाया गया था। मौके से धन न निकलने पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और शव मंदिर के सामने बने हवन कुंड में फेंक दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें