महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर चंद्रावल मार्ग के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने यूपी 112 वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चालक ने झमाझम बारिश के बीच 100 किमी की रफ्तार से बस दौड़ा दी और महोबा में एक राहगीर को रौंदते हुए निकल गया। इससे उसकी भी जान चली गई। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है।