महोबा जिले में पश्चिम बंगाल राज्य के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे जघन्य अपराधों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार को सड़कों पर उतर आए। शहर के आल्हा चौक में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें महिलाओं को न्याय दिलाने और मामले की जांच उच्चस्तरीय एजेंसियों से कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।