फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, .धू-धूकर जले...चालक समेत दो की मौत, दो घंटे तक यातायात रहा बाधित

महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई और बीच सड़क पर ट्रक धू-धूकर जलने लगे। हादसे में चालक समेत दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गईं। वहीं, आग का गोला बने ट्रकों से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद में ट्रकों को हाईवे से अलग कराया गया, तब जाकर दो घंटे बाद अवागमन बहाल हो सका। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 12 बजे हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें