महोबा के टिकरी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल परिसर में शराब पीने, अभद्रता करने और असामाजिक तत्वों को बुलाने की शिकायतों के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में प्रधानाध्यापक नशे में पाए गए, जिसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।