फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये के कमरे में फंदे पर लटकता मिला महिला सीएचओ का शव

कोतवाली कुलपहाड़ के सीएचसी बेलाताल में तैनात महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ने सोमवार की दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव किराये के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर मोबाइल कब्जे में लिया है। जनपद हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के सिसोलर गांव निवासी आकांक्षा (30) कस्बा बेलाताल के मोहल्ला बजरिया में किराये के मकान में रहती थी। वह सीएचसी जैतपुर में सीएचओ के पद पर तैनात थी। दोपहर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को आशंका हुई। खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें