कानपुर-सागर हाईवे पर पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक उछलकर दूर जा गिरे जबकि बाइक डंपर के आगे के हिस्से में फंस गई। डंपर चालक बाइक को 500 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान लोग डंपर चालक को आवाज लगाते रहे। रोकने की बजाय चालक और रफ्तार बढ़ाता गया। बाद में लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।