महोबा जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मंगलवार की दोपहर कस्बा खरेला में दो घंटे हुई जाेरदार बारिश से सड़कों पर तीन से चार फीट ऊंचा पानी भर गया। इस दौरान निकल रहा युवक बाइक समेत वह गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे सुरक्षित बाहर निकाला। कस्बे के मंगली बाजार में जलभराव से सब्जी की दुकानें डूब गईं। आसपास की दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों को हजारों का नुकसान हुआ।