घुघली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में शुक्रवार सुबह एक अजीबोगरीब घटना ने सभी का ध्यान खींचा। गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित हाईटेंशन बिजली के पोल पर एक युवक चढ़ गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 7:30 बजे युवक ने अपनी साइकिल को किनारे खड़ा किया और पोल पर चढ़ना शुरू कर दिया। एक ग्रामीण ने उसे देखा और तुरंत गांव वालों को सूचित किया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।