निचलौल क्षेत्र के मुसहर बस्ती डोमा में लगातार बढ़ते अवैध शराब के धंधेबाजों और आबकारी विभाग के जिम्मेदारों से तंग आ चुकी महिलाओं ने गोलबंद होकर तहसील पहुंच गई। जहां पर नाराज महिलाएं आबकारी विभाग के जिम्मेदारों पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी करने लगी। वही महिलाओं की बढ़ती आक्रोश को देख तत्काल मौके पर पहुंचे तहसीलदार महिलाओं से पूरी जानकारी ली। उसके बाद उनकी समस्याओं को जल्द समाधान कराने की आश्वासन देकर शांत कराया।