बदला मौसम, जिला अस्पताल पहुंचे 1477 मरीज महराजगंज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों सर्दी, बुखार, उल्टी और दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1477 मरीजों ने उपचार कराया, जिससे अस्पताल में पूरे दिन मरीजों की भीड़ उमड़ी रही।