घुघली विकास खंड के घघरुआ खण्डेसर गांव में ग्रामीणों ने रेलवे द्वारा मार्ग बंद किए जाने के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। आरोप है कि यह मार्ग पूर्वोत्तर रेलवे की नई घुघली-महराजगंज-फरेंदा (आनंदनगर) रेल लाइन निर्माण के कारण बंद किया जा रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होगी।