श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में जाम में एक व्यक्ति बाइक लेकर सड़क किनारे गश खाकर गिरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बच्चू शर्मा 55 निवासी बरवां थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर के रूप में हुई।