भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और कस्टम की संयुक्त टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 किलो हाइड्रोफोनिक बिड( गांजा) बरामद किया गया है। टीम ने काठमांडों से दिल्ली जा रही मैत्री बस की जांच के दौरान ये गांजा बरामद किया। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।