श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा बुजुर्ग की महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर सीएचसी परतावल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जहर खाने का कारण अभी पता नहीं चल रहा है। चर्चा है कि घरेलू की किसी मामले को लेकर तनाव हुआ था।