जनपद के समस्त तटबन्धों की निगरानी की जा रही है। जहां कटान हुई है, उसे भरा जा रहा है। जर्दी डोमरा बांध पर कटान को भरा जा रहा है। तटबन्ध पर कटान, दरार, रिसाव, जलभराव अथवा अन्य किसी भी प्रकार की क्षति/समस्या पाये जाने पर उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश जिम्मेदारों को है।