दो करोड़ रुपये की लागत से नौतनवा कस्बे का अति प्राचीन श्रीरामजानकी मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर के कायाकल्प के लिए क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल पर प्रदेश सरकार ने 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की।