अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को इंदिरा नगर स्थित एक मैरेज हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एबीवीपी के प्रांत मीडिया प्रमुख दीपेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के नव निर्माण का सशक्त आंदोलन है।