शनिवार को सहजनवा बाबु गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीण मीरा, मीना, चंद्रजीत ने बताया कि गांव के पट्टे की जमीन दिलाने के नाम पर रकम ली गई है। गरीब परिवार के लोगों को पट्टे की जमीन नहीं मिल पाई है। डीएम से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की गई।