कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम को पत्रक सौंपा है। संगठन के महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय परिसर की जमीन कम है, और अधिवक्ताओं की संख्या में वृद्धि हो रही है,जिसके कारण जमीन का अधिग्रहण करना जरूरी है।