सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक जिला पंचायत सभागार, महाराजगंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर राजभर ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं जिला प्रभारी जितेंद्र सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पासवान (पूर्वांचल), सोनू श्रीवास्तव तथा प्रदेश महासचिव (श्रम प्रकोष्ठ) शैलेश कुमार गुप्ता शामिल हुए।