जिलाधिकारी अनुनय झा का मानवीय चेहरा उनके निरीक्षण के दौरान भी देखने को मिला जब ग्राम करौता में जल जीवन मिशन की परियोजना के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में मिलने वाले सभी बुजुर्गों का हालचाल लिया और उनको वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन मिलता है या नहीं, इसकी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी से आयुष्मान कार्ड के संदर्भ में भी पूछा। जिलाधिकारी को बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें पेंशन योजना सहित आयुष्मान कार्ड आदि का लाभ मिल रहा है।