मेडिकल कालेज से आगे पनियरा जाने वाली सड़क पर निर्माणधीन बलिया नाले का पुल सुस्त गति निर्माण चल रहा है। पहले तो काम देर से शुरू हुआ। काफी लंबे समय से पुल क्षतिग्रस्त है। इससे पनियरा क्षेत्र के लोगों को पांच किमी अधिक दूरी तय कर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। दो माह में महज पीलर की नीव पूरी हुई है। काम की सुस्त गति देखकर लोगों को आक्रोश है।