उत्तर प्रदेश सरकार के बेबुनियादी एवं तानाशाही आदेश 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को मर्ज किए जाने पर आक्रोश है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद शाखा महाराजगंज के संरक्षक/ राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष बलराम निगम की अगुआई में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया को ज्ञापन सौंपा।