जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की ओर से मिठौरा ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिहरपुर का निरीक्षण किया। पैथालॉजी, स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र, स्क्रीनिंग की जांच की। जिलाधिकारी के निरीक्षण के ओपीडी में 32 मरीजों का उपचार किया गया था, स्क्रीनिंग में 17 मरीज व पैथालॉजी में सुगर, एचआईवी, सहित अन्य रोगों का जांच किया गया था। उपचार के लिए आये मरीजों से बातचीत कर व्यवस्था के विषय में जानकारी ली।