27 अप्रैल को राष्ट्रीय संगोष्ठी को लेकर छात्र नेता सम्मिलन समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्विविद्यालय के पुरातन छात्र-छात्र नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने और इसकी कार्ययोजना को लेकर शनिवार को छात्र नेताओं पूर्व पदाधिकारियों ने गोरखपुर सर्किट हाउस के सभागार में बैठक की। वरिष्ठ छात्र नेता व सदस्य आयोजन समिति विनय सिंह जेआरएफ ने बैठक को संबोधित किया। विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ योगेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन की प्रस्तावना तैयार की।