शुक्रवार को पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव कराने समेत अन्य मुद्दों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं का तबियत बिगड़ने के बाद जिला प्रशाशन ने एसडीएम सदर को भेज कर अनशन समाप्त कराया है। छात्र नेता मनीष ने बताया कि 10 दिनों का समय लिया गया है, अगर समस्या का समाधान नहीं होता हैं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।