सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल से भटककर एक नर सांभर बैरवा बनकटवा गांव पहुंचकर एक घर में घुस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से सांभर को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। बैरवा बनकटवा निवासी मुमताज के घर में जंगल से भटककर आया एक सांभर घुस गया। घर में घुसते ही परिजनों में अफरा तफरी मच गई। लोग शोर करते हुए घर से बाहर निकले।