भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर के नो मेंस लैंड के करीब पुलिस चौकी के बगल में एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। भारत-नेपाल के अग्निशमन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।