ब्लाक क्षेत्र के सिसवा में बुधवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम उर्मिला यादव ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के 23 बच्चों का टीकाकरण किया वहीं, सात गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया। टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि स्वस्थ जच्चा बच्चा के लिए टीकाकरण व प्रसव पूर्व जांच जरूरी है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण से खुद के साथ ही 15 जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है।इस दौरान आशा कंचन,सरिता, साधना श्रीवास्तवा, ध्रुव चंद्र,आदि मौजूद रहे।